Marubozu Candlestick Pattern in Hindi: मारुबोज़ू कैंडल को सीखें और प्रयोग करें

Marubozu Candlestick Pattern एक सरल कैंडल पैटर्न है, जिसे ट्रेडिंग के दौरान चार्ट पर पहचानना बहुत ही आसान है। जब भी कैंडल का आकार बड़ी और हरे या लाल रंग की बनती है, तो यह मारुबोजू कैंडल कहलाती है।

“मारुबोजू” एक जापानी शब्द है, जापानी भाषा में मारुबोजू का अर्थ “गंजा” (टकला) होता है। इस कैंडलस्टिक में सिर्फ कैंडल का रियल (वास्तविक) शरीर ही होता है। इस कैंडल के ऊपर और नीचे की ओर कोई भी विक्स/शैडो नहीं बनता है।

Marubozu Candlestick Pattern की पहचान

जब कैंडलस्टिक चार्ट में अन्य दिनों की अपेक्षा एक कैंडल आकार में बड़ी और हरा रंग की बनती है तो यह एक बुलिश मारुबोजू कैंडल कहलाती है। और जब यह कैंडल अन्य दिनों की अपेक्षा आकार में बड़ी और लाल रंग का बनता हो तो इसे बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक के नाम से जाना जाता है।

यह एकल कैंडलस्टिक का एक प्रकार है। जब चार्ट पर मारुबोजू कैंडल का निर्माण होता है तो यह हमें बाजार भाव में बेहद शक्तिशाली होने का संकेत देता है। खासकर जब वे उच्च मात्रा के साथ हो।

मारुबोजू कैंडल के बनने पर ट्रेंड में रिवर्सल या ट्रेंड कंटीन्यूअस कुछ भी हो सकता है। इसके लिए ट्रेंड में कुछ प्रवृति का होना जरुरी है तब यह होना संभव है। जिसके बारे में विस्तार पूर्वक आगे पढ़ेंगे।

मारुबोजू कैंडलस्टिक के दो प्रकार होते है –

1. बुलिश मारुबोजू (Bullish Marubozu Candlestick)

2. बेयरिश मारुबोजू (Bearish Marubozu Candlestick)

Bullish Marubozu Candlestick: बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक

Bullish Maruboz Candlestick बनने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई स्टॉक डाउनट्रेंड में है या फिर उपट्रेंड में। जब भी ट्रेडिंग चार्ट पर बुलिश मारूबाजू (बड़ी हरी कैंडल) बनती हुई दिखाई देती है, तो यह हमें स्टॉक के भाव में बहुत अधिक तेजी होने का संकेत देता है। यह एक सिंगल कैंडलस्टिक है।

बुलिश मारुबोजू का अर्थ “ताकतवर बैल” होता है। जो बाजार में तेजी की भावना का संकेत देता है। यह कैंडल का निर्माण सपोर्ट लाइन पर देखने को मिलता है। यह एक अलर्ट कैंडल के रूप में कार्य करता है। इसके बनते ही स्टॉक के भाव में बढ़ोतरी होने की संभावना होती है।

बाजार खुलने के साथ ही किसी शेयर में जोरदार तरीके से खरीदारी की जाती है तब शेयर की अधिक मांग होने के कारण ही स्टॉक के भाव में तेजी आती है। जिसकी वजह से बुलिश मारुबोजू कैंडल का निर्माण होता है। इस कैंडल में सिर्फ और सिर्फ कैंडल का शरीर (बॉडी) बनता है। इसके नीचे और ऊपर छोटी सी या नहीं के बराबर शैडो/विक्स होता है।

एक बुलिश मारुबोजू कैंडल तब बनता है, जब कीमत एक निश्चित स्तर पर खुलती है और बढ़ती रहती है और अंत में मजबूती से बंद होती है। इसका अर्थ यह होता है कि बुलिश (बैल) पूरी तरह से नियंत्रण में है और बेयरिश (भालू) संख्या में कम होने की वजह से ज्यादा अंतर लाने में सक्षम नहीं थे।

अगर दूसरे शब्दों में कहा जाये तो बहुत ही कम विक्रेताओं के साथ बड़ी मात्रा में खरीदारी हुई है। ऐसा बाजार में तब भी हो होता है जब कोई बहुत ही सकारात्मक खबर हो या फिर जब किसी कंपनी ने उम्मीद से बेहतर वित्तीय समाचार घोषित किया हो।

Bearish Marubozu Candlestick: बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक

Bearish Marubozu Candlestick ट्रेडिंग चार्ट पर बड़ी और लाल दिखाई देती है तो यह बाजार में मंदी का संकेत देता है। यह बुलिश कैंडल के बिलकुल विपरीत कार्य करता है। इसे ही बेयरिश कैंडलस्टिक कहते है।

बेयरिश मारुबोजू कैंडलस्टिक एक सिंगल कैंडल होता है, जो स्टॉक बाजार में एक मजबूत भालू होने का संकेत देता है। इस कैंडलस्टिक में एक बड़ा शरीर का निर्माण होता है जिसके ऊपर और नीचे कोई शैडो नहीं होता है। अगर होता भी है तो नगण्य। यह कैंडल अक्सर रेजिस्टेंस पर देखने को मिलता है।

जब भी बाजार में कीमत एक निश्चित स्तर पर खुलती है, गिरती है और कमजोर रूप से बंद होती है तो यह एक बेयरिश मारुबोजू का निर्माण होता है। इस शेयर पर मंदड़ियों (विक्रेताओं) का पूरा नियंत्रण होता है।

यह एक अलर्ट कैंडल के रूप में कार्य करता है, इसका निर्माण होते ही स्टॉक के भाव में गिरावट आने की संभावना हो जाती है। हालांकि केवल इस पैटर्न पर आधारित कोई भी व्यापारिक निर्णय लेने से पूर्व अन्य कारकों और संकेतकों पर भी विचार-विमर्श करना जरुरी है।

इस प्रकार के कैंडल का निर्माण तब होता है जब किसी कंपनी से जुडी बुरी खबर आती है या कंपनी उम्मीद से कम वित्तीय नतीजे घोषित करती है।

Bullish Marubozu Chart Pattern Hindi

ऊपर दर्शाये गए चार्ट में ABC कंपनी का चार्ट है, जिसमे लगातार कुछ दिनों से स्टॉक का भाव तेजी पर है। चार्ट पैटर्न पर लम्बे और हरे रंग के मारुबोजू कैंडल देखने को मिल रहे है।

यह कैंडल एक अत्यंत ही तेजी वाली कैंडल है। अगर इस चार्ट पर नजर डाले तो देखने को मिलता है की यह पिछले कुछ दिनों की तुलना में स्टॉक का भाव काफी अधिक तेजी है।

अगर आप ध्यान देंगे तो इस चार्ट पर कई सारे बुलिश कैंडलस्टिक देखने को मिल रहे है लेकिन जैसे ही बुलिश मारुबोजू कैंडलस्टिक का निर्माण हुआ वैसे ही बाजार अपट्रेंड की ओर तेजी से बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है।

Bearish Marubozu Chart Pattern Hindi

Bearish Marubozu Chart Pattern
Bearish Marubozu

ऊपर दर्शाये गए चार्ट पैटर्न पर ABC कंपनी का चार्ट है जिसमे लम्बे समय से भाव नीचे की ओर गिरती जा रही है। अगर ध्यान देंगे तो देखने को मिलेगा की एक बड़े से लाल रंग के मारुबोजू कैंडल के बनते ही स्टॉक का भाव नीचे की ओर जाना शुरू कर दिया है।

इस चार्ट में कई सारे बेयरिश कैंडल देखने को मिल सकते है। लेकिन इस सभी के बनने से बाजार भाव नीचे नहीं गया बल्कि जैसे ही बेयरिश मारुबोजू कैंडल का निर्माण हुआ वैसे ही भाव नीचे जाना शुरू हो गया।

जब भी पहली बेयरिश मारुबोजू के बाद कैंडल भी लाल हो तो आप स्टॉक को शॉर्ट सेल कर सकते है। जिसमे आपको स्टॉपलॉस लाल मारूबोजू के शीर्ष पर रखना होगा।

अगर स्टॉक की कीमत ऊपर जाती है, तो आपको भी तुरंत ट्रेड से बाहर निकल जाने की आवस्यकता है। क्योकिं मारुबोजू विफल हो रहा है ऐसा माना जायेगा।

ट्रेडर को इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए की कैंडल के नीचे और ऊपर छोटी सी विक्स/बत्ती/शैडो बनती दिखाई दे सकती है। इसके बनने से कोई ज्यादा अधिक फर्क नहीं पड़ेगा क्योकिं छोटी विक्स का मतलब होता है कि स्टॉक की कीमत में केवल थोड़ी सी ही ठीक हो पायी है। इसलिए यह महत्वहीन है।

नोट- दोस्तों अगर आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी और ज्ञान से भरपूर लगती है तो जरूर से जरूर अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दे।

4.6/5 - (12 votes)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार, मैं श्री विजय वर्मा Investing Fundas का संस्थापक, मैं एक ब्लॉगर, यूट्यूबर, लेखक, ट्रेडर एवं SBI लाइफ आईए हूँ।

Leave a Comment