डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न: अर्थ और डोजी पैटर्न के प्रकार

Doji Candle in Hindi

कैंडलस्टिक चार्ट की शुरुआत 17 वीं शताब्दी में जापान देश के चावल व्यापारियों (ट्रेडर) ने किया था, जो की ट्रेडिंग करने का एक अनोखा तरीका था। जापान के लोगों द्वारा व्यापार में मूल्य की गतिविधियों का अनुमान लगाने के लिए इस पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता था।

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न एक ऐसा कैंडलस्टिक पैटर्न है, जो भारतीय शेयर बाजार के ट्रेंड में रिवर्सल होने का संकेत देता है जिसकी सहायता से ट्रेडर अच्छा मुनाफा कमा सकता है।

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न
Doji Candlesticks

आधुनिक समय के ट्रेडरों द्वारा अनेकों प्रकार के कैंडलस्टिक पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। उनमें से एक डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न है। जिसकी खोज जापान देश में हुई थी जिसका अर्थ होता है गलती या फिर चूक। यह कैंडलस्टिक बाजार में अक्सर अपट्रेंड या डाउनट्रेंड के दौरान देखने को मिलता है, जिसकी सहायता से ट्रेडर बाजार से अधिक मुनाफा बनाते है।

कैंडलस्टिक को तीन भागों में बांटा गया है – १ सिंगल कैंडलस्टिक, २ डबल कैंडलस्टिक, ३ ट्रिपल कैंडलस्टिक। डोजी कैंडलस्टिक को सिंगल कैंडलस्टिक के रूप में जाना जाता है, तो मित्रों इस लेख में हम डोजी कैंडलस्टिक क्या होता है ? और डोजी कैंडलस्टिक के कितने प्रकार होते है ? इसके बारे में विस्तार पूर्वक पढ़ेंगे।  

डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न: Standard Doji Candlestick

Standard Doji Candlestick
Standard Doji

Standard Doji Chart Pattern

Standard Doji: मानक डोजी सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न का एक उदाहरण है, यह बहुत ही नन्हा, छोटा और प्यारा सा कैंडल है। इसकी आकृति “+’’ के आकार का होता है। इस कैंडल के ओपन और क्लोज के भाव मे एकदम न्यूनतम बॉडी का निर्माण होता है। परन्तु इसके ऊपर और नीचे छोटी शैडो/विक्स होती है।

जिसके कारण यह बाजार के भाव में अनिर्णायकता को दर्शाता है। इसका अर्थ यह होता है कि खरीद और बिक्री करने वाले कोई भी पक्ष अपना वर्चस्व स्थापित करने मे कामयाब नहीं रहे। जिस कारण से अनिर्णायकता की स्थिति उत्पन्न होती है।

Standred doji hindi
Standred doji chart

इसके उपरांत इस कैंडल के निर्माण होने पर ऐसे संकेत मिलते हैं कि निकट भविष्य मे बाजार के ट्रैंड मे भीषण बदलाव आने की संभावना है। डोजी कैंडलस्टिक में अनिर्णायकता की भावना निहित होती है। जिसके कारण इसे न्यूट्रल कैंडल भी कहा जाता है।

इसके बनने से वर्तमान ट्रेंड मे रिवर्सल आने की  संभावना  बढ़ जाती है। इस कैंडल का निर्माण अपट्रेंड या डाउनट्रेंड किसी भी स्थान और लाल या हरा किसी भी रंग में हो सकता है। 

जब डोजी कैंडल का निर्माण रजिस्टेंस लाइन पर होती है, तो इसका अर्थ होता है कि लोगों मे खरीदी के प्रति रूचि कम हो रही है। इस कारण से अपट्रेंड की समाप्ति हो रही है। एवं जब डोजी का निर्माण सपोर्ट लाइन पर होती है, तो इसका मतलब यह होता है की बिक्री करने वाले सतर्क हो रहे हैं, अपनी पोजीशन को बचा रहे हैं।

जिस कारण से भाव के गिरावट में कमी आयी है। परन्तु डोजी पैटर्न बनने के बाद रिवर्सल आने के लिए कई मूलभूत बातों का समर्थन मिलना बहुत जरुरी है। जिसकी चर्चा हम आगे आने वाले लेख मे चर्चा करते हैं। 

Long-Legged Doji Candlestick

Long-Legged Doji: जैसा की नाम से ही स्पष्ट होता है कि लम्बे पैर वाले डोजी अर्थात छोटी बॉडी के साथ ऊपर और नीचे लम्बी शैडो के साथ बनने वाले डोजी। इस कैंडल के शैडो की लम्बाई लगभग एक समान बड़ी होती है। या 1/3 रेसिओ में होता है।

इस प्रकार के कैंडल की रचना तब होती है, जब खरीद और बिक्री मे अत्यधिक गतिशीलता उत्पन्न हो जाती है।

long legged doji candlestick
long legged doji

Long-Legged Doji Chart Pattern

Long-legged doji hindi
long legged doji chart

इसका मतलब साफ है की दिन के दरम्यान शेयर के भाव मे खूब उतार-चढ़ाव रहा पर बाजार की समाप्ति शुरूआती खुला भाव के पास आ गया। इस कैंडल के बनने से बाजार मे हलचल की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण लॉन्ग लेग्ड डोजी का  निर्माण होता है, जिससे डोजी अत्यधिक  अनिर्णायकता को दर्शाता है।

इससे प्रतीत होता है की निकट भविष्य मे वर्तमान ट्रैंड मे बदलाव आने की प्रबल संभावना है।अर्थात: स्टॉक के भाव में वृद्धि होने की संभावना है। 

Dragonfly Doji Candlestick

Dragonfly Doji: ड्रैगनफ्लाई कैंडल वर्तमान ट्रेंड के दौरान तेजी का कैंडल होता है। जो दर्शाती है की मंदी का अंत और तेजी की शुरुआत होने वाली है। चूँकि यह एक ट्रेड रिवर्शल कैंडल के रूप में जाना जाता है। इसके बनने से गिरावट की मार झेल रहे निवेशकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ती है।

Dragonfly doji candlestick
Dragonfly doji

Dragonfly doji candlestick Chart Pattern

इसकी शैडो लम्बी होती है और ऊपर की शैडो बहुत छोटी या नहीं के बराबर होती है। इस कैंडल की पहचान अंग्रेजी  के अक्षर ” T “ के समान होता है। यह कैंडल हमें दोनों ही रंगों मे बनता हुआ दिखाई दे सकता है 

Dragonfly doji chart pattern
Dragonfly doji chart

बैकटेसटिंग के दौरान आप चार्ट पर इस प्रकार की कैंडल को देख पाएंगे। इस दिन बाजार के भाव में काफी गिरावट आती है परन्तु खरीदारों में रूचि बढ़ती और बाजार बंद होने तक ओपन भाव तक चला जाता है। जिससे साफ प्रतीत होता है की खरीददार भाव को ऊपर ले जाने मे समर्थ हो रहे हैं। 

दैनिक टाइम फ्रेम पर जब आप इस कैंडल का अवलोकन करेंगे तो पाएंगे की अगले दिन भाव गैप मे खुलता है और खरीदी के मजबूत संकेत मिलते हैं। वैसे तो इस कैंडल का उपयोग आप इंट्राडे ट्रेडिंग और स्कल्पिंग मे भी बड़े मुनाफे के लिए कर सकते हैं।  

Gravstone Doji Candlestick

Gravstone Doji: ग्रेवस्टोन डोजी -ड्रैगनफ्लाई डोजी के विपरीत स्थितियों मे बनता है, अर्थात जब बाजार तेजी की बुलंदियों पर होती है, तब इस कैंडल के बनने से भाव रिवर्स होकर नीचे गिरने के मजबूत संकेत मिलते हैं। चूँकि यह एक बियरीश रिवर्सल कैंडल के रूप में जाना जाता है। अर्थात हम कह सकते हैं की यह भाव मे गिरावट आने का एक अलर्ट कैंडल के रूप में कार्य करता है। 

Gravstone doji candlestick hindi
Gravstone doji

Gravestone Doji Chart Pattern

जब आप इस तरह के कैंडल की बैकटेसटिंग करेंगे तो आप पाएंगे कि अगले दिन भाव नीचे की और खुला इससे निवेशकों में बिक्री करने की कॉन्फर्मेशन मिलती है। यदि इसके आकृति कि बात करें तो अंग्रेजी के अक्षर ’’ T ‘’ के उलटे रूप में दिखाई देता है।

Gravstone doji chart pattern hindi
Gravstone doji chart

इस कैंडल के ऊपरी शैडो लम्बी और बॉडी नगण्य होती है। मतलब साफ है की भाव मे तेजी की लगातार कोशिश की गयी पर उसके प्रयत्न विफल हो गए और भाव दिन के अंत में ओपन भाव पर पहुँच गया। इस प्रकार से यह कैंडल हमे यह दर्शाता है की स्टॉक के कीमतों मे गिरावट आने वाली है। 

5/5 - (6 votes)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार, मैं श्री विजय वर्मा Investing Fundas का संस्थापक, मैं एक ब्लॉगर, यूट्यूबर, लेखक, ट्रेडर एवं SBI लाइफ आईए हूँ।

Leave a Comment